30800 की जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार, प्रिन्टिंग मशीन जब्त

भावनगर | भावनगर एलसीबी और एसओजी ने जिले के चारोडिया गांव के एक शख्स को गारियाधार सर्किट हाउस के निकट से रु. 30800 के जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया| कुछ समय पहले भावनगर के कुमुदवाडी क्षेत्र स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर एसओजी ने जाली नोट छापने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था| इस मामले की जांच के दौरान भावनगर एलसीबी और एसओजी को मिली जानकारी के आधार पर गारियाधार तहसील को मोटा चारोडिया गांव निवासी हसमुख गोरधनभाई झालावाडिया नामक शख्स को गिरफ्तार किया था| जिसके पास से पुलिस ने रु. 500 के दर के 60 और रु. 200 के दर के 4 नोट समेत रु. 30800 बरामद हुए| पूछताछ में हसमुख ने बताया कि यह नोट अहमदाबाद में रहनेवाले भूपत माधु कोटडिया नामक शख्स से लाता था| जानकारी के आधार पर पुलिस ने भूपत कोटडिया के यहां छापा मारकर प्रिन्टर समेत सामग्री जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|

Leave a Reply