डाॅक्टरों ने महिलाओं को दौडा-दौडाकर पीटा, विवाद के बीच तीन की मौत

डाॅक्टरों ने महिलाओं को दौडा-दौडाकर पीटा, विवाद के बीच तीन की मौत
ग्वालियर के कमलाराजा चिकित्सालय में इलाज के बजाये डाॅक्टर अब मरीजों के परिजनों को ही पीटने पर आमादा हैं। बीते शनिवार को ऐसी ही घटना हुई। इलाज के दौरान यहां भर्ती एक 80 वर्षीया महिला की मौत हो गई। इस लेकर परिजनों और डयूटी पर मौजूद डाॅक्टरों का विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में स्टाॅफ नर्स वार्ड से चली गई। इस दौरान दो और मरीजों की भी मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को जिस मास्क से आॅक्सीजन दी जा रही थी, डाॅक्टर ने उसे ही हटा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि पहले परिजनों ने वार्ड में हंगामा किया, जिसके बाद डाॅक्टर चले गये। थोडी देर बाद एक दर्जन से अधिक डाॅक्टर्स वार्ड में पहुंचे, इन डाक्टरों ने मरीज के परिजनों को दौडा- दौडाकर पीटा, यहां तक कि महिला अटेंडेंट्स को भी नहीं बख्शा। हंगामे के बीच यहां भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर तथा अधीक्षक, कमलाराजा चिकित्सालय, ग्वालियर से 10 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है।
