दुकान बंद है, जो पैसे बचा रखे थे, उसी से कर रहा हूं गुजारा

दुकान बंद है, जो पैसे बचा रखे थे, उसी से कर रहा हूं गुजारा
भोपाल शहर के भदभदा में रहने वाले अब्दुल करीम 96 वर्ष के हैं। चलने-फिरने में काफी परेशानी है। लेकिन इस उम्र में भी वे भदभदा से नेहरू नगर जाने वाली रोड पर सायकिल सुधारने की छोटी से दुकान चलाकर परिवार का पेट पाल रहे हैं। वह कहते हैं कि कोरोना ने हालत बहुत खराब कर दी है। कर्फ्यू के कारण दुकान बंद है और बेटे का काम भी सही से नहीं चल रहा। ऐसे में दो वक्त का गुजारा भी बडी मुश्किल से हो पा रहा है। थोडा बहुत जो पैसा जमा कर रखा था, उसी से ही बमुश्किल गुजारा हो रहा है। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर भोपाल से 10 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने कलेक्टर से यह भी पूछा है कि ऐसे लोगों के लिये शासन की ओर से क्या व्यवस्था की गई है ?
