तेज ध्वनि में चलाया डीजे, ३ के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर । कोतवाली व सकरी पुलिस ने तेज ध्वनि से डीजे बजाने वाले ३ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सकरी पुलिस को सूचना मिली कि बटालियन रोड पर वाहन सीजी १० एएल १३७६ में डीजे लोड कर संचालक तेज ध्वनि से साउंड चला रहा है। सूचना पर पुलिस ने डीजे संचालक हरप्रसाद प्रजापति निवासी सकरी को पकडक़र उसके कब्जे से वाहन समेत डीजे जब्त किया। वहीं कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम साढ़े ७ बजे लोगों की शिकायत पर पचरी घाट से वाहन सीजी १० एजी ५०९४ को जब्त किया। डीजे संचालक विजय पिता सुरेश साहू निवासी परसदा को पकड़ा गया। वहीं पुलिसको देख्कर बिना नंबर के वाहन में लोड डीजे को छोडक़र संचालक फरार हो गया। डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
