तेज हवाओं के साथ कहर बरपा रही धूल भरी आंधी और बारिश, जनजीवन प्रभावित

बीकानेर: राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण साथ जन जीवन काफी प्रभावित है. इस दौरान अचानक तेज़ हवाओ के साथ आई धूल भरी आंधी के कारण दिन में अंधेरा छाया रहा. प्रदेश के बीकानेर जिले के आस-पास के इलाकों में धूल के गुब्बार के बाद अचानक तेज़ हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है.

खबर के अनुसार, धूल भरी आंधी और तेज़ हवाओं के बाद जिला मुख्यालय के आस पास के इलाक़ों में कई पेड़ और पोल गिर गए हैं. जिले के कई इलाकों में तेज़ हवाओ के साथ बारिश तो कई इलाकों में आंधी कहर बरपा रही है. 
बीकानेर के पास के कई इलाके रेगिस्तान के गुब्बार में समाए रहे. जिस कारण दिन में अंधेरा छाया रहा. इस दौरान सड़कों से गुजरने वाली गाड़ियां लाइट जलाकर चल रही थी.
 

Leave a Reply