तेलंगाना में प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने खोया आपा

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस ने देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के अलावा कांग्रेस ने गुरुवार को कर्नाटक, केरल, पंजाब, तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस कर्मी द्वारा ले जाने के दौरान उसका कालर पकड़ लिया। ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बेंगलुरु में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, सीएलपी नेता सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेंगलुरु में उनके विरोध के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि विरोध हमारा अधिकार है। हम न्याय के लिए लड़ेंगे। वहीं बेंगलुरु में एक और कांग्रेस विरोध मार्च से पहले ट्रैफिक जाम देखा गया। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई।

Leave a Reply