त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन पर धोखाधड़ी का आरोप

बिलासपुर । त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन वाले बीएन मिश्रा ,निवासी मंगला चौक बिलासपुर,की पत्नी संगीता मिश्रा पर आरोप है कि आसमां बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से दो करोड़ अस्सी लाख रुपए प्राप्त कर भूमि का पंजीयन नहीं कराया जा रहा है साथ ही यह भी आरोप है कि भूमि को विक्रय करने के पहले भूमि को आवासीय होना बताया गया पर वह आवासीय नहीं है। बीएन मिश्रा का पहले भी विवादों का नाता रहा है लेकिन व्यवसाय के कारण व्यापारी गण पुलिस और वकील तक नहीं गए बल्कि आपसी समझौते कर प्रकरण को सुलझा लिए गए थे। इस बार मामला गंभीर है और आसमां बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के भागीदार आसिफ जाफरी द्वारा कल स्थानीय समाचार पत्रों में एक सूचना देखकर मिश्रा पर धोखाधड़ी के आरोप लगाया गया हैं।
मंगला चौक में रहने वाली संगीता मिश्रा पति बैजनाथ मिश्रा के विरुद्ध आसमा बिल्डर्स द्वारा आरोप लगाया गया है कि चार करोड़ पचास लाख में लगभग 11.38 एकड़ भूमि का सौदा नगर निगम क्षेत्र सकरी में किया गया था। और इस भूमि को आवासीय बताया गया था। आसमा बिल्डर्स के अनुसार 45000000/ रुपए में 3 करोड़ 80 लाख रुपए संगीता मिश्रा पति बी एन मिश्रा द्वारा प्राप्त किया जा चुका है और सहमति पत्र के अनुसार उसके पास 4 करोड़ 50 लाख का चेक था। जिसे पंजीयन उपरांत बैंक में आहरण के लिए जमा करना था लेकिन संगीता मिश्रा द्वारा केवल 97 लाखों रुपए मूल्य के भूमि का पंजीयन कराया गया एवं बाकी भूमि के बिना पंजीयन कराएं कराए 70 लाख का चेक बैंक में लगा दिया गया।क्योंकि संगीता मिश्रा द्वारा पंजीयन में टालमटोल किया जा रहा था इसलिए आसमां बिल्डर द्वारा 70 लाख का चेक बाउंस करा दिया गया। इस चेक की राशि प्राप्त के लिए संगीता मिश्रा द्वारा समाचार पत्र में सूचना छपवाया गया था जिसके उत्तर में आसमां बिल्डर्स द्वारा खंडन किया गया है और कहा गया है कि संगीता मिश्रा द्वारा चार करोड़ पचास लाख के सौदे में तीन करोड़ अस्सी लाख प्राप्त किया जा चुका है और पंजीयन नहीं कराया जा रहा है। यदि समय रहते सूचना के बाद भी भूमि को आवासीय मद में करा कर पंजीयन नहीं करवाती है तो धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
