वरुण गांधी ने साधा मायावती पर निशाना, कहा- ‘उन्होंने सिर्फ टिकट बेचने का काम किया’

पीलीभीत: सुल्तानपुर से बीजेपी के सांसद और पीलीभीत से बीजेपी के मौजूदा प्रत्याशी वरुण गांधी ने एक रैली के दौरान सोमवार (08 अप्रैल) को हिन्दुत्व का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा और कहा कि मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोली चलाकर पाप किया, जिसका नतीजा यह निकला कि अंत में उनके ही बेटे ने धक्के मारकर पार्टी से बाहर निकाल दिया. इसके साथ ही उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सारी जिंदगी टिकट बेंचने का काम किया. 

कर्म का फल मिलता है 
पीलीभीत के रम्पूरा फकीरे गांव में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई पाप करता है, तो एक न एक दिन ये सब वापस आएगा. उन्होंने अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मेरी मां पूरे जीवन पुण्य न किया होता, तो मैं यहां आपके सामने खड़ा नहीं होता है.
पीलीभीत, (मो. तारिक): सुल्तानपुर से बीजेपी के सांसद और पीलीभीत से बीजेपी के मौजूदा प्रत्याशी वरुण गांधी ने एक रैली के दौरान सोमवार (08 अप्रैल) को हिन्दुत्व का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा और कहा कि मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोली चलाकर पाप किया, जिसका नतीजा यह निकला कि अंत में उनके ही बेटे ने धक्के मारकर पार्टी से बाहर निकाल दिया. इसके साथ ही उन्होंने मायावती पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सारी जिंदगी टिकट बेंचने का काम किया. 

Leave a Reply