दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे में बारिश के साथ आ सकता है आंधी-तूफान: मौसम विभाग

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के कुछ स्थानों पर अगले दो घंटे में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटे में फरीदाबाद, बल्‍लभगढ़, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में आंधी-तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले 48 से 72 घंटे में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है. वहीं बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधि में तीव्रता 7-8 मई के बीच बढ़ने की संभावना है. इस अवधि के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ तूफान आने की भी संभव भी है.

वहीं हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के डायरेक्‍टर मंगल सिंह ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में 6 से 8 मई के बीच बारिश होने की संभावना है. शिमला, सोलन, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और ऊना जिलों के लिए 7 और 8 मई को आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है.  

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले 48 से 72 घंटे में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है. वहीं बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधि में तीव्रता 7-8 मई के बीच बढ़ने की संभावना है. इस अवधि के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ तूफान आने की भी संभव भी है. 

भारतीय मौसम विभाग की एक सलाह का उल्लेख करते हुये गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली और फरीदाबाद , बल्लभगढ़ , खुर्जा , ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर सहित एनसीआर के कुछ स्थानों पर आज आंधी-तूफान के साथ बारिश आ सकती है.  पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी आने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गयी थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गये थे. 

Leave a Reply