दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन की बहन की चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या

दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में एक महिला की पीट-पीट कर हत्या (Beaten to death) कर दी गई है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मृतक महिला की पहचान मंजू गोयल के रूप में की गई है.

44 साल की मंजू गोयल दिल्ली के मशहूर जिंदल कैटरर्स परिवार से थी
जानकारी के मुताबिक, मामला दिल्ली के महरौली इलाके का है. 44 साल की मंजू गोयल दिल्ली के मशहूर जिंदल कैटरर्स परिवार से थी. जिंदल कैटरर्स के मालिक मंजू के भाई हैं. अपने भाइयों का फ्लैट होने के बावजूद मंजू किराए के घर में रहती थीं, क्योंकि उनके लिए अपने आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं था. कहा जा रहा है कि चोरी के इलजाम में मकान मालिक ने अपने परिवार के साथ मिलकर मंजू को बुरी तरह से पीटा. इससे वह जख्मी हो गई.
 

Leave a Reply