दिल्ली में लू के साथ 40 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लू के और भीषण होने और शनिवार तक अधिकतम तापमान के 42 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है।
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लू चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार, लू के और भीषण होने और शनिवार तक अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान है।
