दिल्ली मे लूट की रकम में ज्यादा हिस्सा मांगने पर गोली मारकर की हत्या

लूट के 20 हजार रुपये बांटने को लेकर हुए झगड़े में बदमाशों ने अपने ही साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी एक ढाबा मालिक को लूटकर फरार हो गए थे। आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूट के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीता मेरी जैकर ने बताया कि 10 व 11 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे दक्षिणपुरी में चार से पांच बदमाशों द्वारा 20 हजार रुपये लूटने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो एक ढाबा मालिक ने बताया कि वह घर जा रहा था, तभी चार से पांच बदमाश आए और चाकू दिखाकर उसका गल्ला लूट लिया। गल्ले में 20 हजार रुपये थे।

Leave a Reply