दीया कुमारी को टिकट देना चाहती है BJP, लेकिन ये राजपूत कर रहे विरोध, जानिए पूरा मामला

राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट पर बीजेपी को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण राजस्थान सीट के लिए पार्टी ने जिस महिला उम्मीदवार को लगभग तय कर लिया था, उसे स्थानीय मेवाड़ राजपूतों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस विरोध का कारण है कि जयपुर के शाही राजपूत परिवार से ताल्लुक रखना। राजसमंद से भाजपा का टिकट पाने में राजकुमारी दीया कुमारी की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं।
जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी को मैदान में लाने के लिए बीजेपी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इससे मेवाड़ वोटर्स नाराज हो सकते हैं। इससे अकबर और जयपुर के राजा मानसिंह की सदियों पुरानी दोस्ती सामने आएगी। अकबर-मानसिंह विवाद को उठाते हुए, रावत समुदाय के समर्थकों ने पहले ही पार्टी हाईकमान को विरोध दर्ज कराया था।
स्थानीय राजस्थानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेवाड़ क्षत्रिय महासभा में से एक स्थानीय राजपूत निकाय ने कुछ राजनीतिक गुट के साथ भाजपा से अपील की है कि वे राजसमंद से दीया कुमारी के नामपर पुर्नविचार करें। कहा जा रहा है कि मेवाड़ राजपरिवार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों ही उनकी उम्मीदवारी के विरोध में हैं।
सवाई माधोपुर की पूर्व विधायक दीया कुमारी को राजसमंद से लड़ाने का भाजपा के फैसले के कारणों में से एक यह है कि यह लोकसभा सीट एक राजपूत प्रभुत्व वाला निर्वाचन क्षेत्र है। एक मामला बीजेपी के हरिओम सिंह राठौर का है, जो 2014 में बीजेपी के टिकट पर यहां से जीते थे, और कांग्रेस के गोपाल सिंह जिन्होंने 2009 में सीट जीती थी।
दीया कुमारी कम से कम अपने जयपुर क्षेत्र में एक लोकप्रिय राजपूत हैं। वह जयपुर के तत्कालीन महाराजा सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं।
जहां भाजपा राजसमंद में अपने उम्मीदवार को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस ने 73 साल के देवकीनंदन गुर्जर को सीट से गुर्जर उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस द्वारा अन्य सीटों पर गुर्जर उम्मीदवारों की कमी की भरपाई करना इसका कारण हो सकता है।
