दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे तहसीलदार, कलेक्ट्रेट में काम ठप्प, आवेदक परेशान

जबलपुर। सतना कोतमा अनुपपुर के घटनाक्रम से नाराज चल रहे तहसीलदार और नायब तहसीलदार मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे और राजस्व से जुड़ा कोई काम नहीं किया. मंगलवार सुबह से ही आवेदक और फरियादी तहसीलदार कार्यालय के बाहर परेशान होते नजर आए लेकिन तहसीलदार कोर्ट नहीं आए. तहसीलदारों की हड़ताल का नतीजा रहा की राजस्व न्यालयीन कामकाज, सीमांकन, नामांतरण, आदि व्यवस्थाएं पूरी तरह ठप्प रहीं. प्रदर्शन करने वालों में तहसीलदार संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सहित, राजेश सिंह, अनूप श्रीवास्तव, राकेश चौरसिया सहित जिले में पदस्थ सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार शामिल हैं. तहसीलदारों की मांग है कि जब तक उनकी रक्षा सुरक्षा की गारंटी सरकार सुनिश्चित नहीं करेगी, उनकी हड़ताल अनिश्चित काल के लिये जारी रहेगी. हड़ताल कर रहे इन अधिकारियों का कहना है की वे शासन के निर्देश पर ही माफियाओं, दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करते हैं. लेकिन तहसीलदारों के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर शासन ऐसे अपराधियों का ही संरक्षण करती नजर आती है. अब जब तक सरकार सुरक्षा की गारंटी नहीं देगी ह़ड़ताल जारी रहेगी.

टोटल कामबंद की चेतावनी ……………
फिलहाल तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजस्व के अलावा अन्य सभी कार्यों का निर्वाहन कर रहे हैं. लेकिन साथी ही चेतावनी भी दे रहे हैं की यदि सरकार समय पर नहीं चेती तो टोटल कामकाज बंद कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ सरकार और राजस्व अधिकारियों के बीच जारी गतिरोध का खामियाजा आम जनता भुगत रही है.

Leave a Reply