देपालपुर में अधिकारी द्वारा नागरिकों का जुलूस निकालने, उन्हें लात मारने एवं बदसलूकी का मामला

देपालपुर में अधिकारी द्वारा नागरिकों का जुलूस निकालने, उन्हें लात मारने एवं बदसलूकी का मामला

आयोग ने कमिश्नर एवं कलेक्टर, इन्दौर तथा तहसीलदार देपालपुर से दस मई तक मांगा प्रतिवेदन

इन्दौर जिले के एक नागरिक द्वारा अपने मोबाईल से वाट्स-एप पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन के मोबाईल पर एक शिकायत (मय वीडियो) की गई है। जिसमें कोविड 19 की रोकथाम हेतु कर्फ्यू पालन में देपालपुर तहसील के अधिकारियों द्वारा सख्ती के नाम पर नागरिकों का जुलूस निकालकर उन्हें लात मारे जाने एवं बदसलूकी करने का उल्लेख किया गया है। शिकायत के साथ इस घटना का एक वीडियो भी भेजा गया है, जिसपर आयोग द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। साथ ही आयोग में प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के अवलोकन से बैंड-बाजे के साथ कुछ नागरिकों को घुटने के बल चलवाकर उन्हें एक व्यक्ति द्वारा लात मारे जाने की घटना प्रकट हो रही है। इस मामले में आयोग ने घटना के वीडियो की सीडी भेजकर कमिश्नर, इन्दौर संभाग, कलेक्टर इन्दौर तथा तहसीलदार देपालपुर, जिला इन्दौर से 10 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है।

Leave a Reply