देश से 98 करोड़ किग्रा कॉटन हुआ ‎निर्यात 

नई दिल्‍ली । पूरी दु‎निया में फैले कोरोना वायरस और लद्दाख सीमा विवाद के बीच भारत ने चीन को कॉटन निर्यात बंद नहीं किया था1 कपड़ा राज्‍यमंत्री दर्शना जरदोष ने मॉनसून सत्र के दौरान संसद को बताया कि भारत ने मौजूदा कपास सत्र 2020-21 के दौरान चीन को कुल 21।97 लाख कपास की गांठों का निर्यात किया। वहीं, इस दौरान दुनियाभर में 54 लाख गांठ कपास का निर्यात किया गया। उन्‍होंने कहा कि बांग्‍लादेश के बाद चीन भारत से कपास आयात करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। साथ ही बताया कि मौजूदा कपास सत्र (अक्‍टूबर 2020 से सितंबर 2021) में अप्रैल 2021 तक चीन को कुल 27।50 करोड़ किग्रा कॉटन भेजा गया। दुनियाभर के देशों को कुल 98 करोड़ किग्रा कपास का निर्यात किया गया। एक अन्‍य सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि महामारी के कारण बने हालात की वजह से हैंडलूम समेत हर सेक्‍टर में आर्थिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ा है। इस दौरान मांग और आपूर्ति श्रृंखला पर काफी असर पड़ा। केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष ने कहा कि राज्‍य सरकारों और यार्न आपूर्ति लाभार्थियों की ओर से मार्केटिंग एक्‍सपो व सब्सिडी वाले यार्न की आपूर्ति के प्रस्‍तावों में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे साल 2020-21 के लिए बजटीय अनुमान और वास्‍तविक खर्च में बड़ा अंतर पैदा हो गया।

Leave a Reply