देहरादून पहुंचे PM मोदी, इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक दिन के दौर पर देहरादून पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने यहां पर इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं. इस समिट में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. यह समिट दो दिन तक चलेगा. गृहमंत्री राजनाथ सिंह 8 अक्टूबर को समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे.
– पीएम मोदी की सोच से डेस्टिनेशन उत्तराखंड करने की प्रेरणा मिली: त्रिवेंद सिंह रावत
– पीएम मोदी को 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड के लिए बधाई: त्रिवेंद सिंह रावत
– उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत का भाषण शुरू.
– समिट के उद्घाटन समारोह में कई कंपनियों के सीईओ और एमडी मौजूद हैं.
– पीएम मोदी देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे. पीएम मोदी के साथ राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं.
– पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे.यहां पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया.
कई केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे मौजूद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. ये सभी केंद्रीय मंत्री विभिन्न सत्रों में निवेशकों के समक्ष विचार रखेंगे. समिट में भारतीय निवेशकों के अलावा जापान, चेक गणराज्य, अर्जेंटीना, मॉरीशस और नेपाल के निवेशक भी भाग लेंगे.
