दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

जयपुर । सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे चोरी के मोबाइल बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि शातिर मोबाइल चोर आरोपित विशाल सिंह उर्फ गंजी (20) निवासी भरतपुर हाल पंचवटी कॉलोनी सोडाला और प्रशांत राय (19)निवासी शिवपुरी योजना राकडी सोडाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित विशाल सिह उर्फ गंजी पूर्व में भी मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इनके अलावा भी आरोपित के विरूद्व कई मामल दर्ज है। जिनमें वह गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपितों ने थाना इलाके में स्थित नवजीवन स्कूल में यूपीएससी की भर्ती परीक्षा देने आए आयुष अमरीश निवासी मालवीय नगर की कार के शीशे तोडकऱ मोबाइल चुराकर फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करते हुए धर-दबोचा है।

Leave a Reply