द् लिविंग रेस्टोरेण्ट में अराजकतत्वों ने की तोड़फोड़ 

बाराबंकी । कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती रात मामूली विवाद को लेकर षहर में स्थित द् लिविंग रेस्टोरेण्ट में अराजकतत्तवों ने मामूली विवाद को लेकर आतंक मचाया। रेस्टोरेण्ट में मौजूद खाना देने वाले वेटरों को मारापीटा और तोड़फोड़ भी की। मालिक की षिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सभी लोगों को जेल भेज दिया। रेस्टोरेण्ट मालिक की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 504, 506, 420, 427, 379 के तहत मुकदमा दर्ज करके दबिष देकर नामजद सभी आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की रात्रि को कोतवाली नगर क्षेत्र के आलापुर चौराहे के पास दानिष पुत्र एSनुद्दीन ने अपना रेस्टोरेण्ट खोल रखा था। इसी बीच कोतवाली नगर क्षेत्र के मयूर बिहार कालोनी निवासी निवेद प्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र प्रताप सिंह, यहीं के निवासी भावेष प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी विभोर षुक्ला पुत्र गया प्रसाद, मोहल्ला लखपेड़ाबाग के मनीश वर्मा पुत्र जगत नारायन, मोहल्ला गायत्री नगर के राहुल सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह, थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम मलौली निवासी राजेष कुमार पुत्र ज्ञानचन्द्र यही के निवासी  रवि षुक्ला व जनपद चंदौली के ग्राम पट्टी निवासी षंषांक पाठक पुत्र प्रेमकांत पाठक कोतवाली नगर के दक्षिण टोला बंकी निवासी रिजवान पुत्र फरजान व मयूर बिहार कालोनी निवासी विवेक गुप्ता पुत्र दयाल गुप्ता दो गाड़ियों में बैठकर रेस्टोरण्ट में गये सभी लोगों ने वहां पर खाना खाया और ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाकर सभी दबंगो ने जमकर तोड़ फोड़ की। इन दबंगो ने रेस्टोरेण्ड में मौजूद कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी कैमरे व फर्नीचर तोड़ डाले। इन दबंगो ने करीब एक घण्टे तक रेस्टोरेण्ट में जमकर हंगामा काटा। बाद में वहां पर रखा कीमती सामान उठाकर चलते बने। जब मौजूद कर्मचारियों ने विरोध करना और षोर मचाना षुरु किया तो इन दबंगो ने असलहों से कई हवाई फायर भी किये। दबंगो के जाने के बाद पीड़ित रेस्टोरण्ट मालिक ने कोतवाली नगर में जाकर घटना की लिखित षिकायत की प्रभारी निरीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह रघुवंषी ने मुकदमा दर्ज करके रात को ही अपने सहयोगी उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य लोगों के साथ में छापा मारकर नामजद सभी 11 आरोपियों को धर दबोचा और सोमवार की सुबह सभी लोगों को जेल भेज दिया। घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि अपराधी चाहे जो भी हो सबके विरुद्ध कार्यवाही की जाती है। 

Leave a Reply