नशा करने से रोका तो युवक ने जलघर की डिग्गी में कूदकर दी जान

रानियां । ह‎रियाणा में रा‎नियां के गांव नानूआना में एक युवक ने जलघर की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी करता था और नशे का आदी था। उसके परिजन उसे नशा करने से रोकते थे। मृतक की पहचान धर्मप्रीत पुत्र हरदीश के रूप में हुई है। जानकारी के मुता‎बिक, गुरुवार शाम को शराब के नशे में घर आया और अपने परिजनों से झगड़ा करने लगा। झगड़े के बाद वह नाराज होकर घर से चला गया और जाकर गांव में बने जलघर की डिग्गी में छलांग लगा दी। आस पड़ोस के लोगों ने धर्मप्रीत को डिग्गी में छलांग लगाते देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मृतक का भाई उसके पीछे पहुंच गया और उसे डिग्गी से निकालने के लिए स्वयं भी डिग्गी में कूद गया। इसके बाद वह ग्रामीणों के सहयोग से धर्मप्रीत को रसियों के सहारे बाहर निकाल लाया, ले‎किन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता हरदीश पुत्र निहाल सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्यवाई अमल में लाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। ‎फिलहाल पु‎लिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply