पु‎लिस टीम ने ज्वालामुखी बस अड्डे से 2 अज्ञात लोगों को किया गिरफ्तार

ज्वालामुखी । दूसरे राज्य से आई कथित पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में छिपकर ज्वालामुखी बस अड्डे से दोनो अज्ञात लोगों को ‎गिरफ्तार ‎किया है। पुलिस ने पहले उनके हाथों से बैग छीन और ‎फिर एक टैक्सी में डाल कर ले गई। यह नजारा कोई ‎फिल्म से कम नहीं है। दरअसल लोगों ने अक्सर ऐसा फिल्मों में ही देखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे 2 कोई अपराधी होंगे, जिन्हें दूसरे राज्य के पुलिस टीम उनका पीछा करते हुए यहां आई होगी और गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ज्वालामुखी मनोहर चौधरी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। दूसरे राज्यों से यदि पुलिस आई थी तो उनको स्थानीय थाना में इसकी सूचना देनी चाहिए थी, परंतु फिर भी उन्होंने पुलिस को इसका पता लगाने के लिए आदेश दिए हैं। बता दें ‎कि ज्वालामुखी एक विश्व विख्यात शक्तिपीठ है यहां पर साल भर यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा भी यह एक प्रमुख केंद्र है। ऐसे में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां कब और किस भेष में आ जाएं कोई कह नहीं सकता, परंतु लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। ऐसे में लोगों को मुस्तैद रहना चाहिए और इस प्रकार के किसी भी गतिविधि का स्थानीय पुलिस को सूचना देनी चाहिए, ताकि किसी भी तरीके से अपराध दर में बढ़ोतरी न हो। ‎

Leave a Reply