राम रहीम के लिए पैरोल की मांग, पत्नी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

साध्वियों से दुष्कर्म मामले में हरियाणा के रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के लिए एक बार फिर से पैरोल मांगी गई है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह बीते 24 महीने से सुनारिया जेल में बंद है. इस बार राम रहीम की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया कि राम रहीम की मां बीमार है. वह इलाज नहीं करवा रही हैं. उनकी मां का कहना है कि जब तक उसका बेटा उसके पास नहीं होगा वो इलाज नहीं करवाएंएगी.
हाईकोर्ट ने पैरोल कि इस याचिका पर रोहतक जेल अधीक्षक को कहा कि वो पांच दिन में इस विषय पर निर्णय लें. बता दें कि इससे पहले भी राम रहीम ने पैरोल के लिए याचिका लगाई थी. तब पैरोल के लिए राम रहीम ने आजीबोगरीब वजह बताई थी. उस समय राम रहीम ने खेतीबाड़ी के लिए पैरोल मांगी थी.
इन मामलों में दोषी है राम रहीम
बता दें कि राम रहीम बलात्कार के दो मामलों और पत्रकार की हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया है. इस समय राम रहीम रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. राम रहीम ने जेल प्रशासन से खेती करने के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी. लेकिन बाद में उसने पैरोल याचिका वापस ले ली थी.
