नहीं मिले पैसे तो शराबी ने पत्नी और साले पर किया हमला

बेगूसराय में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने के कारण एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और साले को चाकू मारकर घायल कर दिया. इतना ही नहीं चाकू मारने के बाद गंभीर हालत में पत्नी और साले को छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है. फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

दरअसल परिहारा की रहने वाली सोनी कुमारी की शादी 5 वर्ष पूर्व बखरी बाजार निवासी संतोष कुमार मिश्र से हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के वक्त से ही संतोष कुमार शराब का आदी है और प्रतिदिन शराब पीता है.
आरोप है कि जब संतोष कुमार की जमा पूंजी समाप्त हो गई तब उसने पत्नी का जेवर भी बेचकर शराब में उड़ा दिया. उसके बाद संतोष कुमार ने पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा और पैसे नहीं लाने की एवज में मारपीट करता था.

बीती रात भी जब संतोष कुमार मिश्र को शराब की तलब जगी तब उसने पत्नी से पैसे की मांग की. हारकर पत्नी ने अपने भाई को मोबाइल से सूचना दी और अपने घर बुलाया.

बहन की पीड़ा सुनकर जब भाई संजीत कुमार बहन से मिलने पहुंचा, लेकिन जैसे ही संतोष को पता चला कि साले ने पैसे नहीं लाए हैं वह भड़क गया. गुस्से में उसने पत्नी सोनी कुमारी और साले संजीत को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया.
शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है डॉक्टर अशोक शर्मा ने बताया सोनी कुमारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है वहीं संजीत को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है.
 

Leave a Reply