नाबालिग प्रेमी ने हत्या कर रेशम केंद्र के खंडहर में फैंकी थी लाश

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके मे स्थित नारियलखेड़ा इलाके में रेशम केन्द्र के पास खंडहर में बुधवार दोपहर अज्ञात महिला की लाश की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतका नाबालिग स्कूली छात्रा थी, और करोंद इलाका स्थित पूजा कॉलोनी मे रहती थी। बताया गया है की नाबालिग किशोर से उसका प्रेम प्रसंग था। जिस पर लड़की आए दिन शादी करने दबाव बनाती थी। मंगलवार इसी बात को लेकर लड़का और लड़की में विवाद हुआ था। जिसके बाद में नाबालिग आरोपी ने ब्लैड से गला काटकर किशोरी की हत्या कर दी थी।
अधिकारियो के अनुसार मृतका की पहचान करोंद की पूजा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। हत्याकांड को उसके नाबालिग प्रेमी ने अंजाम दिया था। बताया गया है की लड़की पूर्व में कई बार घर से बिन बताए लापता हो चुकी है। उसकी गैर मौजूदगी में परिजन अक्सर नाबालिग प्रेमी के खिलाफ थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दिया करते थे। जिससे लड़का तंग आ चुका था। वहीं लड़की आए दिन उस पर शादी का दबाव बनाती थी। मंगलवार की दोपहर को भी लड़की घर से निकली थी। उसने प्रेमी को मिलने बुलाया। दोनों काफी देर तक बोट क्लब सहित शहर के अन्य स्थानो पर बाईक से घूमते रहे। इसके बाद में लड़का लड़की को लेकर रात करीब 11 बजे नारीयलखेड़ा स्थित रेशम केंद्र के पास पहुंचा। वहां से लडके ने लड़की को घर जाने को कहा। लेकिन लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि वह घर वालों से परेशान है, अब घर नहीं जाकर उससे शादी करना चाहती है। आरोपी ने पुलिस को पुछताछ मे बताया की वो लडकी के नाबालिग होने को लेकर परेशान था, साथ ही उसने यह भी सोचा की वो लड़की को कहां रखेगा। जिसके बाद वह लड़की को बहाने से रेशम केंद्र के पास छोड़कर गया, ओर पास मे स्थित एक मेडिकल स्टोर से ब्लैड खरीदकर लाया और किशोरी का गला रेतकर उसे खंडहर में फैंक दिया। इसके बाद आसपास के लोगो की सूचना पर पुलिस ने लडकी के शव को बरामद कर जाच शुरु की ओर संदेह के आधार पर उसके नाबालिग प्रैमी को हिरसत मे लेकर पुछताछ की जिसमे अंधे कत्ल का खूलासा हो गया। पुलिस ने आगे बताया की घटना मे बलात्कार की पुष्टी फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि बलात्कार की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
