नाबालिग भाई एक साल से 2 सगी बहनों के साथ कर रहा था दुष्कर्म

उमरगांव. सोलसुंबा गांव में मां-बहन और बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग भाई अपनी दो सगी बहनों के साथ एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। मां बेटियों को ही डांटती थी। उमरगांव पुलिस थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई है। 

किराए के मकान में रहता है परिवार
वलसाड जिले के उमरगांव तहसील के सोलसुंबा गांव में उत्तर प्रदेश का एक परिवार पिछले 17 साल से रहता है। परिवार में 19 साल की बेटी जिसकी शादी एक साल पहले ही हुई है और 15 साल का बेटा, 11 और 7 साल की अन्य दो बेटियां हैं। परिवार किराए के मकान में रहता है। 

बहन ने महिला हेल्पलाइन 181 पर की शिकायत 
माता के रवैये से परेशान होकर बड़ी बेटी ने अंतत: पुलिस में शिकायत कराने की कोशिश की और गुरुवार को सुबह महिला हेल्प लाइन नंबर 181 पर संपर्क किया। इसके बाद उमरगांव पुलिस थाने में जाकर मां और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

बड़ी बहन मायके आई ताे छोटी बहन ने अपनी व्यथा सुनाई 
दो माह पहले बड़ी बहन अपने मायके सोलसुंबा में प्रसव कराने आई थी तब छोटी बहन ने उसे अपनी व्यथा सुनाई। दोनों बहनों ने जब मां से शिकायत की तो मां ने कहा कि-भाई तुम्हारे साथ मस्ती नहीं करेगा तो कहां जाएगा? बेटे को डांटने के बदले मां उसकी करतूतों पर पर्दा डालने लगी।

Leave a Reply