नौकरानी का रोल निभाने के लिए भूमि पेडनेकर ने किया था घरों में काम

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म सांड की आंख का जोर-शो से प्रमोशन कर रही हैं। अभी हाल ही में दोनों कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं। कपिल के साथ दोनों ने खूब सारी बातें की और इसके साथ ही दोनों ने फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताईं। भूमि ने बताया कि उन्होंने अपने इस किरदार के लिए हुक्का पिया, गाय के गोबर के कंडे बनाए और वो सब चीजें सीखी जो गांव की महिलाएं करती हैं।

इसी बीच कपिल फिर भूमि से पूछते हैं कि लस्ट स्टोरीज में उन्होंने जो नौकरानी का किरदार निभाया था तो उसके भी काम सीखे थे? तो भूमि ने कहा कि वो एक मेथड एक्टर हैं। उन्होंने उस करेक्टर के लिए वास्तव में अपनी बिल्डिंग के घरों की सफाई करने वालों के साथ काम किया था ताकि वो एक नौकरानी के काम को अच्छे से समझ सकें।
 
दोनों दादी ने की कपिल की तारीफ…

शो में आईं दोनों दादी चंदो तोमर और प्रकाशी तोमर ने कपिल शर्मा की तारीफ की। दोनों ने कहा कि वो कपिल को बहुत पसंद करती हैं। कपिल ने दादी से पूछा कि दोनों ने इतनी आलोचनाओं के बाद भी कैसे ये सब किया तो उन्होंने कहा, दोनों ने लोगों की बातों को अनसुना कर दिया था और यही वजह थी कि जो इसलिए वो अपने सपनों को सच कर सकीं।

Leave a Reply