पंचायत सचिव को पॉच हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथो दबोचा

भोपाल। लोकायुक्त टीम रीवा ने जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत दादर में पदस्थ सचिव को पांच हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथो दबोचा है। बताया गया है कि आरोपी सचिव ने संबल योजना के तहत फरियादी से पैसा निकालने के एवज में बीस हजार रिश्वत की मांग की थी। फरियादी रिश्वत की रकम की पहली किश्त गुरुवार सुबह मझौली जनपद कार्यालय में देने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार मझौली जनपद के दादर निवासी गोविंद साहू पुत्र जखई साहू ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि उसकी मां की मृत्यु हो गई है। जिसमें संबल योजना के तहत दो लाख रुपए की राशि मिलना है। वहीं पंचायत सचिव प्रकाश द्विवेदी द्वारा इसके ऐवज मे बीस हजार रुपए की रकम की मांग की गई है। लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच के बाद रिश्वत की पहली किस्त लेते समय गुरुवार सूबह सचिव को धर दबोचा । 

Leave a Reply