पंजाब / गुरदासपुर में जनंसपर्क के दौरान चर्च पहुंचे सनी देओल, समर्थकों से की मुलाकात

गुरदासपुर. एक्टर से राजनेता बने गुरदासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल प्रचार के दौरान चर्च पहुंचे। रविवार को कादियां इलाके में स्थित चर्च पहुंचे सनी ने वहां प्रार्थना की और समर्थकों से बातचीत की। आम आदमी पार्टी ने यहां से ईसाई चेहरा पीटर मसीह चीदा को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में माना जा रहा है चर्च पहुंचकर सनी देओल ईसाई समुदाय के वोट बैंक को अपनी तरफ करना चाहते हैं।
फतेहगढ़ चूड़ियां के रहने वाले पीटर सात साल से राजनीतिक में सक्रिय हैं। वह 2014 में भी सर्व जन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस ने दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को इस सीट पर टिकट दिया है। गुरदासपुर सीट पर पिछले तीन लोकसभा चुनावों में बीजेपी के विनोद खन्ना ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, उनके देहांत के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने यह सीट जीती थी।
हाल ही में सनी देओल भाजपा में शामिल हुए थे, इसके बाद पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर सीट से मैदान में उतार दिया।
