पंजाब में कड़ाके की ठंड से घराें में दुबके लाेग

लुधियाना। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा सोमवार को बेहद घना कोहरा छाए रहने के आसार है। वहीं रविवार को पंजाब में कपूरथला सबसे ठंडा रहा था। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के कई जिलों में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे थे। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा है। इससे दिनभर कड़ाके की ठंड रही। रूपनगर में न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Leave a Reply