पहली बार मीडिया के सामने आई राष्ट्रपति पुतिन की बेटी

मास्को । रूस के राष्ट्रपति पुतिन हमेशा अपनी दोनों बेटियों की पहचान सारी दुनिया से दूर रखे हुए थे। हाल ही में सरकारी टीवी और रूसी समाचार पत्र वोदोमोस्ती ने एक 32 वर्षीय महिला को पुतिन की छोटी बेटी बताते हुए सार्वजनिक किया। कातिरेना तिखोनोव उसका नाम बताया गया है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ कहने से भी इनकार कर दिया है।
उल्लेखनीय है, रूस के राष्ट्रपति सारी दुनिया में अपनी कठोर छवि और साहसिक कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। कभी वह बिना शर्ट पहने घुड़सवारी करते हुए अपने फोटो शूट कर आते हैं और कभी पालतू कुत्तों के साथ अपना समय बिताते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2013 में पुतिन दंपत्ति का तलाक हो गया था। उसके बाद भी उनकी बेटियों के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। यह पहला मौका है जब पुतिन की छोटी बेटी काटेरिना को सार्वजनिक किया गया है। सूत्रों के अनुसार मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी से वह जुड़ी हुई हैं पुतिन की बड़ी बेटी के बारे में कहा जाता है कि वह भी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
