पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा, वोटिंग कल

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया. पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए 6 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7 और राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं. पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, धौरहरा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी, फैजाबाद, गोंडा और बाराबंकी में वोटिंग होगी जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर और मधुबनी में वोट डाले जाएंगे.
इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयंत सिन्हा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूनम सिन्हा, शकील अहमद, पशुपति कुमार पारस, राजीव प्रताप रूडी, अर्जुन मुंडा, सुबोधकांत सहाय समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होगा.
