पायलट 19 को कोटखावदा जायेंगे

जयपुर । दौसा और भरतपुर के बयाना में बडी किसान सभाएं कर चुके पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट 19 फरवरी को चाकसू के कोटखावदा में आयोजित किसान सम्मेलन में जाएंगे। इसमें पायलट समर्थक सभी विधायक मौजूद रहेंगे। सम्मेलन की तैयिारयों में चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए है। कोटखावदा कस्बे में देवनारायण मंदिर में राजेश पायलट की मूर्ति अनावरण व किसान सम्मेलन का आयोजन होगा।
