बदमाशो ने महिला के गले से तोड़ी चेन

जयपुर । बजाज नगर इलाके में एक्टीवा पर पति के साथ जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश सोने की चेन तोडकऱ ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि राजीव नगर अम्बाबाडी विद्याधर नगर निवासी तेजेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अपनी पत्नी के साथ एक्टीवा पर अस्पताल से घर जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम कार्यालय के पास से जाते समय पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। जिन्होंने तेजेन्द्र कुमार की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। जिससे एक्टीवा का बेलेंस बिगड़ा, लेकिन दंपति गिरते-गिरते बच गए। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से अंाखों से ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार चेन स्नेचरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply