पिछड़ा समाज की सहभागिता ही भाजपा की असल ताकत: बृजमोहन

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी सभी धर्म विशेष को समाहित कर श्सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाएश् मंत्र को पूरा करने वाली पार्टी है। वहीं किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसका सांगठनिक ढांचा और कार्य निपुणता है। हम कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि पिछड़ा विशाल समुदाय की सहभागिता हमारे संगठन को मजबूत बनाकर भाजपा को लोकतांत्रिक दल का दर्जा देती है। जबकि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग समाज की विषालता व जरूरत को ध्यान में रखकर ही अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रूपी आनुषांगिक सामानांतर संगठन तैयार किया है। जो न सिर्फ पिछड़ा समाज की आवश्कताओं को ध्यान में रख कार्य करती है बल्कि उनके संविधान सम्मत अधिकारों की रक्षा भी करती है। साथ ही उन्हें राष्ट्र की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व में शामिल कर राष्ट्रवाद को मजबूत करने का कार्य करती है। उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला कार्यकारिणी के गठन पष्चात अपने निवास में नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से सौजन्य मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला के सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी विशाल ओबीसी समाज को अपने साथ जोड़कर कार्य करने और उनकी आवष्कता को पूरा करने की बात कहते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। ओबीसी जिलाध्यक्ष सुनील चैधरी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का परिचय कराया। साथ ही पूरी निष्ठा से कार्य कर पिछड़ा समाज के उत्थान व विकास के लिए हरसंभव प्रयास का संकल्प लिया। वहीं उनके हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशेष बघेल, संतोष साहू, अशोक सिन्हा, महामंत्री अखिलेश कश्यप, यादराम साहू, मंत्री.राकेश सोनकर,राजा रजक, सोनिया साहू, कोषाध्यक्ष राजु गोस्वामी, सहकोषाध्यक्ष पंकज प्रधान, प्रचार.प्रसार कुशल गिरी गोस्वामी, राकेश वर्मा,चन्दु कौशिक, वीणा वर्मा मीडिया प्रभारी विक्रम प्रधान,गोपी साहू, भारती वर्मा कार्यालय प्रभारी.मिलेष नायक सहकार्यालय प्रभारी युवराज सेन सोशल मीडिया प्रभारी  गुडडु साहू, यशवंत निर्मलकर, प्रकाश सिन्हा, करण यदु, रामेश्वर साहू, अनुप वर्मा,मंडल अध्यक्ष.प्रकाश यादव, दीपेश निर्मलकर, साजन श्रीवास, मनोज देवांगन, उत्तम देवांगन, ओखराज पटेल, मुकुल वर्मा, प्रकाश यादव ,नीरज निर्मलकर, भुपेन्द्र सोनबेर, विनोद देवांगन, राजेन्द्र साहू , लव यदु, तामेश्वर साहू, प्रताप यादव, नितीन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पुरूष व महिला कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply