CGCCI के पहले चरण का मतदान जारी:

CGCCI के पहले चरण का मतदान जारी:व्यापारी एकता और जय व्यापारी पैनल के बीच सीधा मुकाबला; GST सरलीकरण और ई-बाजार बना मुद्दा
 

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी है। मतदान 5 चरणों में होगा। 

धमतरी में बस्तर संभाग, गरियाबंद व धमतरी के 1200 व्यापारी कर रहे मतदान, 6 केंद्र बनाए गए
मनेंद्रगढ़ में भी पहले चरण के लिए मतदान, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर के व्यापारी पहुंचे

छत्तीसगढ़ में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CGCCI) के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान जारी है। धमतरी में बस्तर संभाग, गरियाबंद और धमतरी के 1200 व्यापारी मतदान कर रहे हैं। इसके लिए 6 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव 5 चरणों में 11 मार्च के बाद 13,14, 17 और 20 मार्च को मततदान होगा। चुनाव में सीधा मुकाबला व्यापारी एकता और जय व्यापारी पैनल के बीच है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान के लिए अलग-अलग जिलों से व्यापारी पहुंचे हैं।

धमतरी में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से वोटिंग जारी है। यहां जिले के साथ ही कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर और गरियाबंद के व्यापारी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री के साथ ही जिले के उपाध्यक्ष और मंत्री के लिए भी वोटिंग हो रही है। वहीं प्रत्याशियों के बीच अभी भी व्यक्तिगत तौर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर और पोस्टर वॉर जारी है।

अध्यक्ष के लिए योगेश और अमर के बीच सीधा मुकाबला

CGCCI के अध्यक्ष पद के लिए व्यापारी एकता पैनल से अध्यक्ष पद के लिए योगेश अग्रवाल दावेदारी कर रहे हैं। जबकि जय व्यापारी पैनल के लिए अमर पारवानी चुनाव मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला और कांटे की टक्कर है। इसके अलावा महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दोनों पैनल से दो-दो दावेदार आमने-सामने हैं। मनेंद्रगढ़ में भी मतदान हो रहा है। इसमें कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर के व्यापारी पहुंचे हैं।

दोनों संगठनों के अपने-अपने दावे और वादे

मतदान के पहले दोनों संगठनों ने अपने-अपने वादों के साथ घोषणा पत्र भी पेश किया है। इसमें वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देना, चैंबर का अपना बाजार पोर्टल होगा। इसके अलावा लघु वनोपज और खाद्य से संबंधित वस्तुओं के लिए फीड प्रोसेसिंग यूनिट लगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार और एक्सपो। ई-मैगजीन, GST सरलीकरण, व्यापारियों लिये 24×7 हेल्प डेस्क का गठन सहित अन्य बातें शामिल हैं।

 

Leave a Reply