पुत्र ने 10 मिनट तक चीता से मुकाबला कर पिता को बचाया

वलसाड | जिले के जामलिया गांव के निकट पशु चरा रहे एक वृद्ध पर चीता ने हमला कर दिया| पिता की चीख पुकार सुन उनका पुत्र मौके पर पहुंच गया और चीते से भिड़ गया| करीब 10 मिनट चली लड़ाई में आखिर चीता को मौके से भागना पड़ा| चीते के हमले में घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
गुजरात में चीते के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है| मानव दिखते ही चीता उस पर हमला कर देता है| वलसाड जिले की धरमपुर तहसील के जामलिया गांव में ऐसी ही घटना सामने आई है| जामलिया गांव निवासी देवरामभाई पवार गांव के निकट अपने पशु चरा रहे थे| जबकि उनका पुत्र महेश पवार कुछ दूरी पर अन्य पशुओं का चरा रहा था| उस वक्त दो बच्चों के साथ चीते ने देवरामभाई पर हमला कर दिया| चीते से भयभीत देवरामभाई ने उसे भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलते मदद की गुहार लगाने लगे| पिता की आवाज सुनकर महेश तुरंत पिता को बचाने दौड़ पड़ा| करीब 10 मिनट तक रमेश और चीता मुकाबला हुआ और बाद में चीता अपने दो बच्चों के साथ जंगल की ओर भाग गया| चीता के हमले में घायल देवराम पवार को धरमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply