पुष्कर सरोवर : तीन दिन में कम हुआ डेढ़ फीट पानी

पुष्कर /अजमेर । पुष्कर सरोवर का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बीते तीन दिन में सरोवर का पानी करीब डेढ़ फीट कम हो गया। वहीं दूसरी ओर आस-पास के क्षेत्रों का भू-जल स्तर तथा कुओं का जलस्तर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि सरोवर से पानी रिसाव हो रहा है जिससे आसपास के क्षेत्रों का भू-जल स्तर बढ़ रहा है।
उधर सूखे कुओं में पानी की आवक होने से किसानों के चेहरे खिल गए। गत तीन दिन पूर्व हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश से पुष्कर सरोवर में करीब 10 फीट पानी की आवक हुई थी। जिससे सरोवर का जल स्तर 23 फीट तक पहुंच गया तथा सरोवर लबालब हो गया। इसके बाद बरसात का दौर पूरी तरह से थम गया और सरोवर का जल स्तर नीचे गिरने लगा। केवल तीन दिन में डेढ़ फीट पानी कम होने से पुरोहित चिंतित हैं। उनका कहना है कि इस गति से सरोवर का जलस्तर घटेगा तो आने वाले एक साल में फिर से सरोवर में जल संकट उत्पन्न हो जाएगा।

Leave a Reply