पूर्व प्रधान व किसान नेता के बेटे ने खुद को गोली उड़ाया

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता के बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अभी पता नहीं चल पाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बख्शी का तालाब ब्लॉक के गोयला ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता स्व. हरिनाम सिंह यादव के बेटे शिवराज यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
