पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह गिरफ्तार, कहा था- CM कमलनाथ का बहा देंगे खून

भोपाल. बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ( surendranath singh ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्रनाथ सिंह ( ex bjp mla surendranath singh ) ने भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कहा था कि अधिकारियों और सीएम कमलनाथ ( Kamal Nath ) का खून बहा देंगे। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरम हो गई थी। साथ ही सुरेंद्रनाथ सिंह के इस बयान से पार्टी ने भी किनारा कर लिया था। सुरेंद्रनाथ सिंह के बयान को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में भी हंगामा हुआ था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह बीजेपी की संस्कृति है। टीटी नगर थाने की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को भोपाल के प्लैटिनम प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, गुमठीवालों को हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने सरकार को चेतावनी दी थी कि गुमठी वालों को विस्थापित नहीं किया गया तो सड़क पर खून बहेगा और वो मुख्यमंत्री कमलनाथ का होगा। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को विस्थापित करने की पॉलिसी बनाई थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

 

पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को कहा था कि नगर निगम में भाजपा का महापौर है, लेकिन अब इसे कांग्रेस के विधायक और पार्षद चला रहे हैं। एमपी नगर कि जिस जमीन को खाली कराने के लिए गरीबों को हटाया गया है, उस जमीन पर कुछ नेताओं की नजर है। सुरेंद्रनाथ सिंह ने यहां तक कह दिया था कि अगर इन गरीबों को न्याय नहीं मिला तो वो सीएम हाउस में घुसकर चाय बनाएंगे।

अफसरों के साथ हुई थी धक्कामुक्की
वहीं, गुरुवार को दोपहर बारह बजे रंगमहल चौराहे से शुरू हुई को पुलिस बल ने रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक दिया था। इससे नाराज सुरेंद्रनाथ सिंह की पुलिस अफसरों से धक्कामुक्की भी हुई थी। इसके बाद टीटी नगर थाना पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह समेत नौ कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने और कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। इसी मामले में सुरेंद्रनाथ सिंह की गिरफ्तारी भी हुई है।

 

गाड़ियां जलाने की दी थी धमकी
सुरेंद्रनाथ सिंह ने गुरुवार को भोपाल में खूब आग उगले थे। उन पर आरोप है कि सुरेंद्रनाथ ने गुमठी हटाने पर स्वास्थ्य प्रभारी कमर साकिब को फोन पर नगर निगम की गाड़ियां जलाने की धमकी दी है। वहीं, नगर निगम के अमले को धमकाने के मामले में अतिक्रमण विरोधी अमला प्रभारी महेश गौहर ने सुरेंद्रनाथ के खिलाफ एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
तीखे बोल पर अफसोस नहीं
गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान जिस तरह सुरेंद्रनाथ सिंह ने सीएम और अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया था। उस पर उन्हें कतई अफसोस नहीं है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने टीटी नगर थाने में भी हंगामा किया था। कांग्रेस विधायक गिरिराज दंतोड़िया ने तो यहां तक कहा दिया कि हम खूब बहाने वाले का गला काट लेंगे।
 

Leave a Reply