पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

मुंबई । घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार 1 फरवरी को आम बजट के दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 2.59 रुपए महंगा हो गया है। इसी तरह डीजल 2.61 रुपए महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 10 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। दिल्ली में 1 फरवरी को पेट्रोल कल के भाव 86.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.48 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 92.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.30 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम 87.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.08 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम 88.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.71 रुपए प्रति लीटर हैं। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल के दाम 89.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.10 रुपए प्रति लीटर हैं।
