पेट्रोल 15 और डीजल 24 पैसे तक बढ़ा

नई दिल्ली । वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में दबाव बना हुआ है। इधर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दो दिन तक स्थिर रहने के बाद बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल 15 पैसे तो डीजल के दाम 24 पैसे तक बढ़ा दिए हैं। इससे पहले पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। हालांकि पेट्रोल के भाव पर कोई असर नहीं है। दिल्ली में 2 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दाम कल के भाव 82.34 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 82.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 72.42 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 72.65 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 89.16 रुपए प्रति लीटर है। डीजल के दाम 25 पैसे बढ़कर 79.22 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल के भाव 15 पैसे बढ़कर 84.02 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे बढ़कर 76.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम 13 पैसे बढ़कर 85.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 22 पैसे बढ़कर 78.06 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल के दाम 16 पैसे बढ़कर 85.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 24 पैसे बढ़कर 77.01 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
