प्यार में डूबे अनुज-अनुपमा ने छोड़ी लाज-शर्म, बा के सामने ही शुरू कर दिया रोमांस

नई दिल्ली। अनुज और अनुपमा में नजदीकियां बढ़ती जा रहीं हैं। पहले जहां अनुज पिछले 26 सालों से अनुपमा से एकतरफा मोहब्बत करता था वहीं अब अनुपमा भी उसके लिए तड़पने लगी है। दोनों तरफ है आग बराबर लगी हुई। और अब तो बा ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मान लिया है कि उनकी एक्स बहू को भी प्यार करने का अधिकार है। तभी तो दर्शक जिस दृष्य की कभी कल्पना नहीं कर सकते थे, उन्हें वो देखने को मिल रहा है।
अनुज-अनुपमा का रोमांस

अनुपमा और अनुज खुलेआम मोहब्बत का इजहार कर रहे हैं। और तो और उन्हें बा के सामने ही ये सब शुरू कर दिया है। अनुपमा यानि रुपाली गांगुली ने अपने ऑफिश्यल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर फैंस के आश्चर्य का ठिकाना नहीं है। कभी बा के सामने सिर झुका कर रहने वाली अनुपमा अनुज संग रोमांटिक हो रही है।

वायरल हो रहा ये वीडियो

हाल ही में रूपाली गांगुली ने गौरव खन्ना के साथ 'मेरे नसीब में तू है के नहीं' गाने पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रुपाली और गौरव के साथ अल्पना बच उर्फ बा भी मजे लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में रुपाली गांगुली को शरमाते हुए देखा जा सकता है।

TRP में टॉप पर रहती है 'अनुपमा'

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर एक साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। फैंस को भी इनका इंतजार रहता है। टीआरपी में हमेशा टॉप पर रहने वाले इस सीरियल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। आंसू अनुपमा की आंखों से गिरते हैं पर रोता पूरा देश है।

Leave a Reply