प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के खिलाफ 14 मामले दर्ज

जयपुर । जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझा बेचने पर 14 के खिलाफ मामले दर्ज हुए है। अतिरिक्त पुलिस आयुत द्वितीय राहुल प्रकाश ने बताया कि शहर में धातु मिश्रित मांझे की खरीद, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने पर माणक चौक थाने में तीन, मोतीडूंगरी, थाने में चार, सदर थाने में दो, आदर्श नगर, जालूपुरा, झोटवाड़ा, सुभाष चौक और कोतवाली थाने में एक एक मामले दर्ज है।

Leave a Reply