फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में महिला गिरफ्तार

जयपुर । फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला सीता सैनी त्रिवेणी नगर गोपालपुरा की रहने वाली है। एसआई अमर सिंह ने बताया कि महिला के पति रामचंद्र ने पत्नी सीता के दस्तावेज उर्मिला के नाम से बना लिए थे और नगर निगम ने प्लॉट का पटटा लेने के लिए दस्तावेज पेश कर दिए थे जांच में सामने आया कि रामचंद्र की पहली पत्नी का नाम उर्मिला था, जिसकी मौत हो चुकी थी इसके बाद उसने सीता नाम की महिला से शादी कर ली जिसके दस्तावेज उर्मिला के नाम से बना लिए थे।
