प्रदेश के मुखिया किसान पुत्र धरती पुत्रों के साथ-शैलेष 

बिलासपुर । धान खरीदी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए क्योंकि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को माफ नहीं किया जाएगा। यह बातें रानीगांव में धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक शैलेश पांडे और जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहीं ।विधायक शैलेश पांडे और सभापति अंकित गौरहा ने रानी गांव में धान खरीदी का शुभारंभ करने से पहले विधि विधान से किसानों की मौजूदगी में पूजा पाठ किया । नारियल फोड़ा: साथ ही किसानों का धान भी तौल किया। धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक शैलेश पांडेय जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मौके पर मौजूद किसानों को संबोधित भी किया।

Leave a Reply