प्रदेश के सरकारी कालेजों में खुलेंगे जिम

भोपाल।राज्य सरकार सरकारी कालेजों में विद्यार्थियों के लिये जिम खोलेगी। इसके लिये कालेजों के प्राचार्यों से गूगल फार्म लिंक पर जानकारी मांगी गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बताया है कि विश्व बैंक पोषित ‘‘उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के तहत आईडीपी अंतर्गत चिन्हित महाविद्यालयों द्वारा जिम एवं स्पोर्ट्स उपकरण स्थापित करने हेतु मांग की गई है। इस संदर्भ में महाविद्यालयों की मांग अनुसार उपकरणों के मापदंड निर्धारित करने हेतु राज्य स्तर पर संचालक एलएनआईपी, संयुक्त संचालक खेल कूद विभाग तथा महाविद्यालयों की स्पोर्टस ऑफिसर की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी। समिति द्वारा महाविद्यालयों में ओपन जिम (लेग प्रेस, आर्म एण्ड शोल्डर वील, डबल क्रोस वॉकल, इलीप्टीकल एक्सरसाईजर, सिट-अप स्टेशन, एक्सरसाईजिंग बार, चिन-अप बार, आर्म वील, रोइंग मषीन, नी एचआईपी रेज, ट्वीस्टर) तथा रेसलिंग मेट एवं मल्टीपर्पस मेट (कबड्डी, कराटे एवं खो-खो) स्थापित करने की अनुशंसा की गई है, जिस हेतु एक ओपन जिम स्थापित करने के लिए न्यूनतम 10 गुणित 10 मीटर के स्थान की आवश्यकता होगी।
