39 विषयों के सहायक प्राध्यापक पदों पर दिव्यांगजनों को मिलेगा आरक्षण

भोपाल।राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वीकृत 39 विषयों के 8 हजार 32 सहायक प्राध्यापक पदों पर दिव्यांगजनों को छह प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके लिये सामाजिक न्याय विभाग ने पदों का चिन्हांकन कर लिया है। ये सभी पद द्वितीय श्रेणी के हैं।
कुल स्वीकृत पदों में से 482 पदों पर दिव्यांगजनों को आरक्षण मिलेगा। इनमें 121 पद दृष्टिबाधितों, 120 पद श्रवण बाधित, 121 पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी एवं 120 पद बौध्दिक दिव्यांगता वालों के लिये रखे गये हैं। लोकोमीटर डिसेबिलिटी में सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, बौनापन, एसिड अटैक पीडि़त, मस्कुलर डिस्ट्राफी के लोग शामिल हैं जबकि बौध्दिक दिव्यांगता में ऑटिज्म, स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबिलिटी और मानसिक बीमारी व बहुविकलांगता शामिल है।
जीव रसायन, रसायन आर्गेनिक, रसायन भौतिक, अपराध शास्त्र, नृत्य, प्राचीन इतिहास, ज्योतिष, लोक प्रशासन, संस्कृत ज्योतिष, संस्कृत प्राच्य, संस्कृत साहित्य, संस्कृत व्याकरण तथा वेद विषयों वाले सहायक प्राध्यापक पदों पर दिव्यांगजनों को कोई आरक्षण नहीं दिया गया है। जबकि उदर्् विषय के 46 पदों में से 3 पदोंपर दिव्यांगजनों को आरक्षण दिया गया है। राजनीति शास्9 के 593 पदों में से 36 पद आरक्षण प्रदान किया गया है। हिन्दी के 676 पदों में से 41 पर तथा अंग्रेजी के 642 पदों में से 39 पर आरक्षण दिया गया है।
अब राज्य लोक सेवा आयोग जब भी उक्त पदों पर भर्ती आयोजित करेगा तो उसे उक्त चिन्हांकित पदों के अनुसार दिव्यांगजनों को आरक्षण देना होगा।

Leave a Reply