फीस जमा ना करने पर बच्चों को स्कूल संचालक ने किया बाहर

बिलासपुर । फीस जमा न करने पर प्रिंसिपल ने बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया। दर्जनों बच्चे घण्टे भर से बाहर खड़े रहे है। मामला भरनी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का है।
जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में आज 10 वीं क्लास के बच्चों को प्रैक्टिकल के लिए बुलाया गया था। बच्चे तय समय पर स्कूल पहुँचे। स्कूल संचालक ने फ़ीस जमा करने वाले छात्रों को ही क्लास में बैठने की अनुमति। वहीं दर्जन भर से अधिक बच्चों को फीस ना पटाने के कारण दुव्र्यवहार करते हुए क्लास से बाहर निकाल दिया। बच्चे घंटों क्लास के बाहर खड़े रहे। वहीं जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे स्कूल पहुँचकर प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का भी नहीं परवाह
भरनी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढऩे वाले छात्र के पिता ने फीस जमा करने में असमर्थता जताते हुई जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर फ़ीस माफ करने को कहा था। डीईओ ने आवेदन को स्वीकार कर लिया था। उसके बाद भी स्कूल संचालक पालक पर फीस जमा करने दबाव बना रहा है।
स्कूल संचालक की मनमानी
नियमानुसार बच्चे जहां पढ़ाई करते है उनका प्रैक्टिकल भी वहीं लिया जाता है। लेकिन सेंट जेवियर्स के प्रिंसिपल ने व्यापार विहार स्थित स्कूल में पढऩे वाले छात्रों की प्रेक्टिकल परीक्षा भरनी में लिया था। जो नियमत: सही नहीं है।
