रेलवे में यात्री सुविधाओं में विस्तार और कोच फैक्टरी स्थापित करने सांसद साव ने सदन में उठाई मांग

बिलासपुर । सांसद अरुण साव ने बिलासपुर से लगे बिल्हा, बेलगहना समेत सभी स्टेशनों में यात्री सुविधाओं को बढाने की बात कही। साथ ही क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने यहां कोच फैक्ट्री स्थापित करने की मांग रखी।
उन्होंने विपक्षी सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास के ना। पर कुछ नही किया। अलग छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से लेकर बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू करने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया है।
