फैमिली ट्रिप पर निकले काजोल-अजय

मुंबई । बालीवुड के रियल कपल अजय देवगन और काजोल अपने बच्चों के साथ एक बार फिर फैमिली ट्रिप पर निकले हैं। हॉलिडे ट्रिप की लेटेस्ट तस्वीर काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें अजय देवगन और उनका बेटा युग पूल में इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। जहां युग के चेहरे पर स्माइल है तो वहीं उसे पकड़े अजय नेचर को निहारते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन देते हुए आसपास मौजूद नेचर की खूबसूरती की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'पहाड़ों के बीच में हमारे आसपास मौजूद महिमा के बारे में सोचते हुए…'। इससे पहले भी काजोल ने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें देवगन फैमिली कार के पास खड़े होकर पोज देती दिख रही है। फोटो में इस रोड ट्रिप की खुशी स्टार कपल और उनके बच्चों के चेहरे पर साफ नजर आई। बता दें कि नेचर के बीच हॉलिडे मनाना पसंद करने वाले इस कपल ने इस बार पहाड़ और जंगल को चुना है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं है, जिन्हें फैन्स द्वारा लाइक किया जा रहा है।  

Leave a Reply